Skip to main content

Followers

महिला एवं बाल विकास 09

 बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ

भारत शासन द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना दिनांक 22 जनवरी 2015 से लागू की गई है। छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम रायगढ़ जिले का चयन किया गया था, वर्ष 2018 में बीजापुर जिले को भी शामिल किया गया है। भारत शासन द्वारा वर्ष 2022-23 में मिशन शक्ति अंतर्गत जारी नवीन निर्देशों के तारतम्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का विस्तार राज्य के प्रत्येक जिले में किया गया है।

उद्देश्यः-

  1.   बच्चों के जन्म के समय लिंग चयन तथा विभेद को समाप्त करना।
  2.  बालिकाओं की उत्तरजीविका व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  3.  बालिकाओं की शिक्षा को सुनिश्चित करना।
सम्पर्कः-सम्बन्धित जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी। 

प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना

उद्देश्यः- गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण स्तर में सुधार एवं उनकी मजदूरी की पूरक प्रतिपूर्ति, हेतु योजना संचालित।

पात्रता:- योजनांतर्गत ऐसी गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को छोड़कर जो केन्द्र सरकार या राज्य सरकारों या सार्वजानिक उपक्रमों के साथ नियमित रोजगार में है या जो वर्तमान में लागू किसी कानून के अन्तर्गत समान लाभ प्राप्त कर रही है, सभी गर्भवती महिलाएं एवं स्तनपान कराने वाली माताएं पात्र होगीं।

योजना 01.01.2017 से लागू की गई है, तथा प्रथम जीवित संतान हेतु ही योजना का लाभ देय है।

योजना अंतर्गत गर्भवती धात्री महिलाओं को प्रथम जीवित संतान के लिये तीन किस्तो में 5000/- रूपये राशि का भुगतान किये जाने का प्रावधान है।

सम्पर्कः-जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी/ परियोजना अधिकारी/पर्यवेक्षक/नजदीक के आंगनबाड़ी।

Comments